कुछ खबरची
सत्ता की दलाली करते
पाये गये,
सफाई में
उन्होंने खबर लाने के लिये
अपनी जुगाड़ का बहाना बनाया।
सच है
आजकल सारे काम
नकाब ओढ़कर ही किये जाते हैं,
भलाई के काम भी
दलाली की रकम जोड़कर किये जाते हैं,
ज़माने के दोगले चरित्र की बात सुनते थे
अब खैरख्वाहों ने भी
दो चेहरों में अपना रंग जमाया।
---------
किसने कहा कलमकार
कभी दलाल नहीं होते,
सारे दलाल कलम से लिखी
अपनी बही साथ रखकर ही सोते।
-----------
कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
-------------------------
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका
६.ईपत्रिका
७.जागरण पत्रिका
८.हिन्दी सरिता पत्रिका
९.शब्द पत्रिका
क्रिकेट में सिर पर सवार पैसा-हिन्दी व्यंग्य चिंत्तन
-
इस समय इंग्लैंड में चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है।
इसमें बीसीसीआई की टीम जोरदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ती जा रही है। अनेक
क्रिकेट ...
4 days ago
No comments:
Post a Comment