Showing posts with label hindu dharma. Show all posts
Showing posts with label hindu dharma. Show all posts

Friday, April 19, 2013

रामनवमीःजीवन में सहज भाव लाने के लिये योग विद्या ही एकमात्र विकल्प-हिन्दी लेख (ramnawami or ramnavami-jivan mein sahaj bhaav lane ke liye yog vidya ekmaatra vikalap)

      आज रामनवमी का पर्व पूरे देश में बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  इस अवसर पर अनेक धर्मभीरु लोग मंदिरों में जाकर आरती, भजन तथा वहां मूर्तियों के अभिषेक आदि कार्यक्रमों में भाग लेकर आनंद उठाते हैं।  अनेक मंदिरों में लंगर आदि का कार्यक्रम भी होता है।  हम जैसे योग तथा ज्ञानसाधकों को ऐसे अवसर नये नये अनुभवों को अपने साथ जोड़ने का होता है। सच बात तो यह है कि योगविद्या के साथ ही श्रीमद्भागवत गीता के साथ जुड़ने पर इस संसार को देखने का हमारा ही दृष्टिकोण ही बदल गया है।  नित नयी अनुभूतियां होती हैं।  अनेक सुखद प्रसंग सामने इस तरह आते हैं कि कहना पड़ता है कि परमात्मा के खेल निराले हैं।
      पिछले दस बारह वर्षों से भारत में योग विद्या का प्रचार बढ़ा है। अनेक लोग मिलजुलकर योग साधना करते हैं।  इस दौरान आसन, प्राणायाम, ध्यान और मंत्रजाप करते करते वह एक दूसरे के सत्संगी बन जाते हैं।  भारतीय योग संस्थान और पतंजलि योग संस्थान के बैनरों के साथ होने वाले इन योग शिविरों ने सत्संगियों का एक नया समूह बनाया है।  हमने देखा है कि हमारे देश में पूजा पद्धतियों को लेकर अनेक पंथ बन चुके हैं। उनके पंथ प्रमुख अपने भक्तों के लिये पूज्यनीय माने जाते हैं।  उनके परमधाम गमन के पद उनका विश्राम आसन या कहें कुर्सी पर बैठने वाला दूसरा मनुष्य भी वहां प्रतिष्ठत होकर उनका  संचालन करता है।  इस तरह  पेशेवर ढंग से हमारे धार्मिक पंथ भी अपनी अध्यात्मिक विरासात संभाले रहते हैं।  आमतौर से अनेक धार्मिक विशेषज्ञ इन पंथों में बंटे समाज के विरोधी है पर योग शिविरों के आधार पर इन समूहों को वैसा नहीं माना जा सकता।
          पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी, मकर सक्रांति, होली, जन्माष्टमी तथा अन्य धार्मिक पर्वों के अवसर पर हमारा संपर्क ऐसे ही योग शिविर से जुड़े लोगों से बढ़ता जा रहा है।  ऐसे अवसरों पर उनके साथ मिलकर बैठने में आनंद आता है।  यह आनंद रक्तशिराओं में जिस तरह के अमृत का संचालन करता है वह केवल योग से जुड़ी देह के लिये ही संभव है।
    आज रामनवमी के अवसर पर ऐसे ही एक योग सत्संगी के साथ हम अपने ही शहर के उन मंदिरों में गये जहां पहले भी जाते रहे हैं। इन मंदिरों का समय के साथ साथ आकर्षण बढ़ता ही गया है।  वह सत्संगी इन मंदिरों में हमारे साथ पहली बार चले।  वह बहुत प्रसन्न हुए।  कहने लगे ‘आपके साथ इतना घूमने में आज आनंद आ गया।’
 हमने हंसकर कहा कि‘‘जब भी ऐसे धार्मिक पर्व आते हैं हम अपने ही शहर के मंदिरों में जाकर आंनद उठाते हैं। सच बात तो यह है कि लोगों को बाहर दूसरे शहर में जाकर आंनद उठाने की बात मन में इसलिये आती है क्योंकि वह अपने शहर में घूमते नहीं।  उनका आदत ही नहीं। अगर अपने शहर में ही आनंद उठाने का अभ्यास हो तो फिर मन तृप्त हो जाता है तब कहीं बाहर जाकर भटकने का विचार नहीं आता है।’’
    वह हमारी बात से  सहमत हुए। सांई बाबा, वैष्णो देवी, राम मंदिर, और गोवर्धन के मंदिर हमारे शहर में भी हैं।  इन स्थानों में जाकर ध्यान लगाने के बाद मन तृप्त हो जाता है।  ऐसे में कोई व्यक्ति दूसरे शहर में प्रसिद्ध मंदिरों जाकर वहां दर्शन के लिये प्रेरित करता है तब उसे ना करना पड़ता है।  नाराज लोग कहते हैं कि‘‘यार, कहीं बाहर जाकर घूमा करो। क्या हमेशा यहीं पड़े रहते हो?’’
    उनके ताने पर मुस्कराकर चुप रहना ही पड़ता है। श्रीमद्भागवत गीता के  संदेशों की बात उनसे करना व्यर्थ है।  हमने देखा है कि ऐसे महान दर्शन के बाद घर लौटे लोग अपने साथ थकावट लाते हैं। यह थकावट उनके दर्शन के आनंद को सुखा देती है।  रेल की यात्रा करने के बाद भीड़ में जूझते हुए जिन मंदिरों के वह दर्शन करते हैं इसके लिये उनकी प्रशंसा ही करना चाहिये। मगर घर लौटकर सभी के सामने उसका प्रचार करने की बात कुछ जमती नहीं है।  फिर जब हमारा दर्शन कहता है कि परमात्मा सभी जगह मौजूद है तब ऐसे प्रयास करना अजीब लगता है।  एक बात तय रही कि ऐसे लोग अपने ही शहरों में घूमते नहीं है।  उनके लिये दूर के ढोल ही सुहावने हैं। हमारी यह अनुभूति है कि  पास के ढोल का आनंद उठाने के लिये योग वि़द्या के साथ जुड़ना ही एकमात्र विकल्प है।  सच बात तो यह है कि योग तो सभी करते हैं। अंतर इतना है कि योग विद्या से जुड़ा साधक सहज योग करता है और न करने वाला असहज योगी हो जाता है। देह में स्थित मन इधर उधर दौड़ाकर असहज करता है। जबकि योग साधक अपने मन को जोड़ने के लिये विकल्प स्वयं चुनता है।  कुछ धार्मिक प्रवचनकर्ता कहते हैं कि काम, क्रोध, मोह, लोभ तथा अहंकार छोड़ दो।  यह संभव नहीं है। योग विद्या से उन पर नियंत्रित किया जा सकता है।
               आज रामनवमी का पर्व हमारे लिये अध्यात्मिक सक्रियता का दिन रहता है।  मंदिरों में जाकर ध्यान लगाते हैं।  वहां अन्य भक्तों के श्रद्धामय प्रयास सुखद अनुभूति देते हैं।  इस आंनद को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं होते। किसी पर हंसते नहीं है वरन् उनकी सक्रियता देखकर उनके चेहरे पर आये सहज भाव को पढ़ते हैं।  सच बात तो यह है कि जब कोई आदमी पूजा, आरती या भजन कार्यक्रम में शामिल होता है तब उसके हृदय का भाव सात्विक हो जाता है।  यही चेहरे पर प्रकट होता है।
      इस रामनवमी पर सभी ब्लॉग लेखक मित्रों तथा पाठकों के इस आशा के साथ बधाई। साथ ही इस बात की शुभकामनायें कि उनके हृदय का अध्यात्मिक विकास हो।

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Friday, November 30, 2012

चाणक्य नीति-अवसर आने पर ही कोयल की तरह बोलें (samaya hone par koyal kee tarah bolen-chankya neeti and chankya policy)

                        कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी जीभ ही छाया में बैठने की सुविधा दिलवाती है  है तो कभी धूप में भटकने का मजबूर करती है।  मनुष्य का मन अत्यंत चंचल है और जीभ उसकी ऐसी अनुचर है जो बिना विचारे शब्दों का प्रवाह बाहर कर देती है।  मन और जीभ के बीच जो बुद्धि या विवेक तत्व है पर मनुष्य  मन उतावलनेपन की वजह से उपयोग नहीं करता। यही कारण है कि मनुष्य अनुकूल और प्रतिकूल समय की परवाह किये बिना बोलता है।  कभी सामर्थ्य से अधिक साहस तो कभी शक्ति से अधिक क्रोध प्रकट कर अनेक मनुष्य कष्ट उठाने के साथ ही कभी कभी तो अपनी देह तक गंवाते हैं।
               एक नहीं ऐसी अनेक घटनायें हम देखते हैं जिसमें असमय आवेश और शक्ति से अधिक साहब दिखाने वाले आदमी संकटग्रस्त होते हैं। वैसे हमारे समाज में तत्वज्ञान का अभाव साफ दिखता है।  हर आदमी हर विषय पर  बोलना चाहता है। किसी विषय में ज्ञान हो या नहीं सभी उसमें अपनी विशेषज्ञता  जाहिर करना चाहते हैं।  स्वयं को अन्य से श्रेष्ठ दिखाने के लिये मनुष्य पाखंड की हद तो पार करता ही है अपनी वाणी से अपने ऐसे कार्यों को संपन्न करने का दावा करता है जो उसने किये ही नहीं होते। सारी जिंदगी स्वार्थ में गुजारने वाले भी अपने परमार्थी होने का विज्ञापन देते हैं।
चाणक्य नीति में कहा गया है कि
----------------
प्रस्तावसदृशं वाक्यं प्रभावसदृशं प्रियम्।
आत्मशक्तिसमं कोपं यो जानाति स पण्डितः।।
          हिन्दी में भावार्थ-जो मनुष्य अनुकूल समय पर बात करता है, सामर्थ्य के अनुसार साहस दिखाता है और अपनी शक्ति के अनुसार क्रोध भी प्रकट करता है।
लावन्मौनेन नीयन्ते कोकिलैश्चैव वासराः।
यावत्सर्वजनानन्ददायिनी वाक्प्रवर्तते।।
         हिन्दी में भावार्थ-जब तक मनुष्यों को आनंद प्रदान करने वाली बसंत ऋतु नहीं आती तब तक कोयले मौन रहकर अपना दिन बिताती हैं।
       भारतीय अध्यात्मिक दर्शन से दूर होते जा रहे हमारे   समाज में शोर करने वाले साहसी और मौन रहने वाले मूर्ख माने जाने लगे हैं।  ऐसे में ज्ञानियों को कोयल की तरह समय और स्थितियां देखकर अपनी बात कहना चाहिये।  जाति, समाज, भाषा तथा धार्मिक समूहों ने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिये हैं उन्हें अपनी प्रतिकूल बात सुनने पर आक्रामकता दिखाने की सुविधा मिल जाती है।  यह धारण बना दी गयी है कि देश का आम आदमी अपनी पहचान से बने समूहों का सदस्य है और उनके शिखर पुरुष उसके नियंत्रणकर्ता होने के साथ ही  महान सत्यवादी है।  हालांकि यह सोच एकदम भ्रामक है।  स्थिति यह है कि भारतीय अध्यात्मिक दर्शन की पहचान उन लोगों में नहीं दिखती  जो उसके विस्तार का दावा करते हैं।  ऐसे में अपनी बात केवल उन्हीं लोगों में कहना चाहिए जो सुनने की क्षमता रखते हों।  आज के खान पान, रहन सहन और चाल चलन से  मनुष्य के सहने की क्षमता कम हो गयी है।  कहा भी जाता है कि कमजोर आदमी को गुस्सा जल्दी आता है।  स्थिति यह है कि कथित महानतम ज्ञानी लोग भी अपनी बात आक्रामक शब्दों में सजाकर प्रस्तुत करते हैं।  उनका विरोध करने का मतलब  है कि उनके आश्रित आक्रामक तत्वों से सामूहिक बैर बांधना।  इसलिये  ज्ञानी और साधकों के लिये यही बेहतर है कि वह अपने शब्दों का संतुलित ढंग से उपयोग करें। इतना ही नहीं व्यर्थ के वार्तालापों में व्यस्त सामान्य मनुष्यों को भी निंदा परनिंदा से दूर होकर सकारात्मक कार्यों में अपना समय बिताना चाहिए।   
लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 

Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh

कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

लोकप्रिय पत्रिकाएँ

विशिष्ट पत्रिकाएँ