Wednesday, October 22, 2014

फेसबुक पर बन रहा है नया समाज-हिन्दी लेख(fecebook par ban rahaa hai naya samar-hindi lekh)



            अमृतसर जाते हुए शताब्दी रेल में इस लेखक की मुलाकात एक युवक विपिन त्यागी से हुई थी जो फेसबुक पर सक्रिय हैं।  यह मजेदार बात है कि इस यात्रा में हमारे साथ एक मित्र थे जिनकी बेटी भी फेसबुक पर सक्रिय हैं।  यह लेखक जब आसपास सक्रिय युवक युवतियों पर दृष्टिपात करता है तो ऐसा लगता है कि नयी पीढ़ी से फेसबुक पर संपर्क रहकर रिश्ता जीवंत बनाया जा सकता है।  मित्र, रिश्तेदारों तथा सहकर्मियों के बच्चों से संपर्क बने रहना अपने आप में एक अजीब अनुभूति देता है।  अगर यह फेसबुक न हो तो ऐसे संबंधों में निरंतरता नहीं रहती जहां सदेह मिलना अनिवार्य हो। अभी तक यह कहा जाता है कि इंटरनेट सामाजिक संबंधों को ध्वस्त कर रहा है पर जिन लोगों को इंटरनेट पर कार्य का अनुभव हो जाये वह ऐसा कभी नहीं कहेंगें। हमें तो यह लग रहा है कि फेसबुक ऐसे संबंधों को जीवंतता प्रदान कर रहा है जो सदेह भेंट के अभाव में अपना अस्तित्व खो सकते हैं।
            विपिन त्यागी ने मेरे सामने ही फेसबुक पर मित्रवत निवेदन मोबाइल से दिया था। मैंने उनको बता दिया था कि इसे स्वीकार करने में कम से कम पांच दिन लगेंगे।  दिल्ली में हम दोनों अलग अलग हो गये थे। अगर यह फेसबुक की सुविधा न होती तो विपिन त्यागी और हमारा संवाद आगे संभव नहीं था। जिंदगी की अनेक यात्राओं में सैंकड़ों यात्री मिले मगर फिर संपर्क नहीं हुआ।  पिछली तीन चार यात्राओं में अनेक ऐसे  युवक युवतियों ने हमारे फेसबुक पर अपना संपर्क सूत्र स्थापित किया जो इंटरनेट के बिना संभव नहीं था।  उससे तो यह लगता है कि इंटरनेट जहां एक तरफ हानिप्रद है तो उसके लाभ भी हैं।  अगर सीमित रूप से श्रम, समय और धन व्यय हो तो यह साधन जरूर लाभप्रद है।  पागलों की तरह अगर इसका उपयोग किया जाये तो इसकी हानियां भी बहुत हैं।  खासतौर से मस्तिष्क में इसका जो दुष्प्रभाव होता है वह अधिक दिखता है।
            बहरहाल इतना तय है कि हम एक नये समाज की तरफ बढ़ रहे हैं।  विपिन त्यागी से तीन चार घंटे संपर्क रहा तो उनका व्यक्तित्व निच्छल और निर्मल दिखाई दिया।  हम अंतर्जाल को आभासी विश्व मानते हैं पर उनके साथ हुआ प्रत्यक्ष संपर्क एक सत्यता है।  अंतर्जाल पर अनेक ऐसे मित्र हैं जिनके नाम, काम और पते छद्म हैं।  इनमें कुछ नाम प्रमाणिक हैं जो कि एक सुखद अनुभूति प्रदान करते हैं। इस तरह अंतर्जाल पर आभासी तथा प्रमाणिक विश्व का अंतर्द्वंद्व हमेशा रहेगा। यह बात भी तय है कि आभास की बजाय  सत्य की अनुभूति अधिक सुखद लगती है।
..........................................
लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Wednesday, October 15, 2014

जिंदगी का सफर-हिन्दी कविता(zindagi ka safar-hindi poem)




हंसते और सहमते हुए
जिंदगी का सफर
यूं ही कट ही जाता है।

कभी राह  मिलती
सीधी और सपाट
कभी आते गड्ढे
संभालते हुए अपने कदम
दिमाग का ध्यान
बाकी समस्याओं से
हट ही जाता है।

कहें दीपक बापू जिंदगी के रंग
बहुत सामने आते हैं,
आंखों के सामने दिखता
जो दिखता उस पर
रहती आंख
पिछला भूल जाते हैं,
चेहरा जो साथ हो
लगता मूल्यवान
जब छोड़ता है
उसका भाव घट ही जाता है।
--------------------------

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Saturday, October 04, 2014

चांदी की चमक में-हिन्दी कविता(chandi ki chamak mein-hindi poem)



राजमहल जैसे बने
उनके रहने जैसे मकान,
बाहर खड़ा दरबान,
सहायता मांगने वालों का
आना बंद हो ही जाता है।

बिखरे हैं जिनके लक्ष्य
तिनकों की तरह
राजमार्गों पर उनका बढ़ता
हर कदम मंद हो ही जाता है।

कहें दीपक बापू तेजी के दौर
लाभप्रद है धनवानों के लिये
चांदी की चमक में
प्रकाशमान होते दरबार
मजदूरों के घर में रौशनी का
रास्ता तंग हो ही जाता है।
---------------------

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Sunday, September 28, 2014

भावनओं के फूल खिला देते हैं-हिन्दी कविता(bhavnaon ke fool khila dete hain-hindi poem)



हृदय का मेल होता नहीं
मुलाकात में सभी लोग
हाथ मिला लेते हैं।

आंख से आंख न मिलाना पड़े
राह चलते हुए लोग
अभिवादन के लिये
हाथ ही हिला देते हैं।

घमंड में चूर है अमीर
अपनी ताकत दिखाने के लिये
रोज एक नया किला लेते हैं।

कहें दीपक बापू सद्भाव की बात
कहते हुए लोग अपना सीना फुलाते,
मतलब के लिये करते जंग
कामयाबी के लिये
प्यार के निशान तक भुंलाते,
नमन है ऐसे भलमानसों को
दिल से करते दुआ सभी के लिये
संवेदनाओं से रहित
रेगिस्तान जैसे समाज में
भावनाओं के फूल जो खिला देते हैं।
---------------------------

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Tuesday, September 23, 2014

बाज़ार में बिकते शब्द-हिन्दी व्यंग्य कविताUbazar mein dikte shabd-hindi satire poem)



रचनाकार के प्रबंध कौशल से
शब्द जब बाज़ार में
बिकने आते हैं
उनको चमका दिया जाता है।

सौदागरों के दिल को भाये
उनके दाम ज्यादा लगते
चुभने वाले शब्दों को
अकेले में धमका दिया जाता है।

कहें दीपक बापू पढ़ने में
ज़माना कभी आज़ाद नहीं रहा,
शब्द वही चला जो
वस्तु की तरह बाज़ार में बहा,
दिल से निकली रचना का
कोई हिसाब नहीं लगाता,
ज़माने में जाग्रति लाने का दावा
मगन सोये को जगाने कोई
सौदागर नहीं जाता,
कभी खुशी का फैशन होता
शब्द नाचते हुए दिखते
कभी उनको रुलाकर
बहाना गम का किया जाता है।
--------------------------------------

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Monday, September 15, 2014

नर नारी और बाज़ार-हिन्दी व्यंग्य कविता(nar nari aur bazar-hindi satire peom;s)



पर्दे पर नर नारी के
संयुक्त नृत्य करने का
दृश्य लगता हैं रंगीन।

कहीं फिसल लाये पांव
गड़बड़झाला हो जाये तो
विषय हो जाता संगीन।

प्रचार प्रबंधक नारी की
बदहाली पर कभी तरस खाते हैं
कभी भावभीनी अदाओं कर
तालियां बरसाते हैं
साथ में बजाते विज्ञापन की बीन।

कहें दीपक बापू नारी नारी
दोनों ही रचे प्रकृति ने,
भेद कर दिया आकृति ने,
बुद्धिमानों ने बाज़ार की शय
बना दिया
सेठ हो या मज़दूर
पुरुष हमेशा दानव होता
स्त्री होती हमेशा हीन।
------------------------

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

Wednesday, September 10, 2014

अंग्रेजी विरुद्ध हिन्दी-14 सितम्बर हिन्दी दिवस पर विशेष कविता(inglish v/s hindi-A special poem on hindi diwas or hindi divas



शब्दों के रचनात्मक अर्थ
वह कभी नहीं समझेंगे
जो जुबान से गिरे हैं।

इतिहास के उदाहरणों से
अपना मुख छिपाने वाले
सच्चा वक्तव्य कभी नहीं देंगे
जो स्वार्थ के बंधन से घिरे हैं।

कहें दीपक बापू राष्ट्रभाषा कहो या मातृभाषा
हिन्दी के लिये वह
एक दिन रखते उपवास,
अंग्रेंजी का रहता फिर भी
हृदय में स्थाई वास,
आखिर उसकी वजह से ही
उनके दिन फिरे हैं।
-------
लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
Writer and poet-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक ‘भारतदीप’ग्वालियर
jpoet, Writer and editor-Deepak 'Bharatdeep',Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
 
यह कविता/आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप की अभिव्यक्ति पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका

४.दीपकबापू कहिन
5.हिन्दी पत्रिका 
६.ईपत्रिका 
७.जागरण पत्रिका 
८.हिन्दी सरिता पत्रिका 
९.शब्द पत्रिका

hindi literature,hindu religion message,हिंदी साहित्य,समाज,अध्यात्म,हिंदू धर्म संसार संदेश,society,adhyatma,14 september hindi diwas, hindi divas

समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

लोकप्रिय पत्रिकाएँ

विशिष्ट पत्रिकाएँ